मोदीपुरम। स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग, शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा “बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु क्विज प्रतियोगिता” का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस और आईटी विषयों पर उत्कृष्ट ज्ञान का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भानु आनंद, द्वितीय स्थान मिज़ ताहा और तृतीय स्थान शिवांगी प्रजापति ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी कोऑर्डिनेटर हीमानी चौधरी ने किया, जिनका सहयोग स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर्स शुभम चौधरी और साक्षम पाठक ने किया। विश्वविधालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. वीके त्यागी ने शैक्षिक प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भागदारी के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया, पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विभाग के निदेशक डॉ. संदीप कुमार तथा अन्य सम्मानित फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
अपने उद्बोधन में निदेशक ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक एवं तकनीकी क्षमताओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग कंप्यूटर साइंस एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है और समय-समय पर तकनीकी कार्यक्रम, वर्कशॉप एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित कर विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग-तैयारी को बढ़ावा देता है।
No comments:
Post a Comment