नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर एवं पारस बिल्डटेक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल को “प्राइड ऑफ़ मेरठ 2025” सम्मान से सम्मानित किया गया।
फिल्म शूटिंग के कारण बेंगलुरु में व्यस्त होने से वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं। उनकी ओर से यह सम्मान उनके पति अमरीश अग्रवाल ने ग्रहण किया और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। यह सम्मान मेरठ विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन संजय कुमार मीणा एवं पारस बिल्डटेक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रीतम मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया।
No comments:
Post a Comment