नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के चुनाव रविवार को लखनऊ में हुए। इसमें मेरठ के विवेक कोहली को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही अरुण कुमार को महासचिव चुना गया है।
इस मौके पर टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राजीव रतन सिंह संयुक्त सचिव, बिहार और राज्य सरकार और खेल विभाग की ओर से क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी लखनऊ अतुल सिन्हा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। भूतपूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव पाठक को संघ के चेयरमैन के पद पर नामित किया गया। कार्यकारिणी में विनीत व राजेश त्यागी को उपाध्यक्ष, राजेश सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
विवेक कोहली की बात करें तो वह मेरठ के रहने वाले हैं और टेबल टेनिस व अन्य खेल उपकरण बनाने वाली कंपनी स्टैग ग्लोबल के चेयरमैन हैं। उनके अध्यक्ष बनाए जाने पर यहां मेरठवासियों ने भी उन्हें बधाई दी।
No comments:
Post a Comment