अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। कस्बे व क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना लदे ट्रकों के कारण लगातार बिजली के तार टूट रहे हैं। इससे विद्युत कर्मी और स्थानीय निवासी काफी परेशान है लोगों ने संबंधित विभाग से किसी बड़े हादसे से पहले कार्रवाई करने की मांग की है।
हाल ही में शुक्रवार देर रात्रि एक ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक ने सैफपुर फिरोजपुर महादेव मंदिर के पास सड़क पार कर रहीं विधुत लाइन के तारों में उलझ गया जिससे तार टूटकर सड़क पर गिर गए। इस दौरान राहगीर बाल बाल बचे।और क्षेत्र में अंधेरा छा गया पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रकों के निकलने और साइड लेने के दौरान गन्ना खंभों व तारों में उलझ जाता है इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग द्वारा पुलिस से तार टूटने की शिकायत की जाती है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती इससे ट्रक चालकों के हौसले बुलंद हैं।
कस्बावासियों व क्षेत्रवासियों ने परिवहन विभाग और बहसूमा पुलिस के आलाधिकारियों से इन अनियमितताओं पर तत्काल संज्ञान लेने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की उनका कहना है कि इससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी और यातायात सुचारू बनी रहेंगी।और हादसे पर लगाम लगेगी। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इन पर कार्यवाही नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जब इस बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

No comments:
Post a Comment