नित्य संदेश ब्यूरो
परीक्षितगढ़। नगर के गाँधी स्मारक देवनागरी इण्टर कालिज में दो दिवसीय स्काउट शिविर के समापन पर छात्रों ने तम्बू लगाकर एवम् कार्यक्रम आयोजित कर अनुशासन में रहने की शपथ ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य परवेन्द्र पाल ने किया। स्काउट/गाइड शिविर का संचालन अर्चना जौहरी C(DTC) स्काउट भवन लालकुर्ती मेरठ के निर्देशन में किया गया। स्काउट मास्टर रमेश कुमार-प्रवक्ता व गाइड शैली ढाका ने शिविर का संचालन कराया। इससे पूर्व समस्त विद्यालय परिवार ने स्काउट गाइड का झण्डा विद्यालय में फहराया। शिविर में छात्र/छात्राओं ने टोलिया बनाकर तम्बू निर्माण, गांठ बाधना, कलर पार्टी घायल व्यक्ति के प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर निर्माण शादि विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। सुशील कुमार, सुदेश कुमार व राजीव कुमार, सुष्ठी मीनाक्षी उपाध्याय का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment