Breaking

Your Ads Here

Monday, December 29, 2025

बहसूमा पुलिस ने की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया वाहन चेकिंग अभियान



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। सोमवार को सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर बहसूमा पुलिस ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें दो पहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। 

बता दें कि मेरठ के बहसूमा थाना पुलिस द्बारा विशेष रूप से संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बहसूमा थाना पुलिस व रामराज चौकी पुलिस ने सोमवार को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पैदल गश्त किया साथ ही जागरूकता के उद्देश्य वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बहसूमा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह व रामराज चौकी क्षेत्र में चौकी इंचार्ज जगतपाल सिंह के नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट,बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट चार पहिया चालकों के खिलाफ जांच की गई। 

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने बताया कि यह अभियान यातायात नियमों के पालन और असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार,उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह, उपनिरीक्षक सोनू कुमार, उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह,उपनिरीक्षक शुभम त्रिपाठी,सीनियर उपनिरीक्षक मौहम्मद उवेश खान आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here