Breaking

Your Ads Here

Wednesday, November 12, 2025

विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण का कार्य करती है ओएसिस अंतरराष्ट्रीय संस्था

सपना सीपी साहू 
नित्य संदेश, इंदौर। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, उच्च शिक्षा विभाग, ओएसिस की आपसी साझेदारी (MoU) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान के तहत विद्यार्थियों हेतु मिसाल प्रतियोगिता हेतु अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं सरस्वती गीत से की गई कार्यक्रम की। अध्यक्षता संस्था प्रमुख डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव द्वारा की गई। प्राचार्य द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा को रखते हुए बताया कि ओएसिस अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण का कार्य करती है, साथ ही विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास को तराशती हैं। महाविद्यालय स्तर पर चयनित हुई छात्राएं मिसाल के रूप में गुजरात राज्य के बड़ौदा शहर की ओएसिस संस्था में जाकर 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।

ओएसिस मिसाल नोडल अधिकारी डॉ दीपिका सेठे द्वारा मिसाल प्रोजेक्ट की संपूर्ण जानकारी समस्त छात्राओं को प्रदान की गई। यह प्रतियोगिता कुल तीन स्तरों में संपन्न की जाएंगी। प्रथम स्तर निबंध प्रतियोगिता, द्वितीय स्तर भाषण प्रतियोगिता एवं तृतीय स्तर पर फील्ड वर्क द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभाओ को जज कमेटी द्वारा आंका जाएगा। 

उद्घाटन सत्र के दौरान छात्राओं को ओवेसिस के आवेदन प्रपत्र भी बांटे गए, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी लिखित रूप में प्रदान की गई। डॉ. सेठे द्वारा बताया गया कि ओएसिस मिसाल की समय सारणी अनुसार समस्त प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

निर्णायक समिति के रूप में डॉ वी. पी. बैरागी, डॉ सुधीर छारी एवं डॉ शीतल झा, मनीषा जोशी,  साथ ही कार्यक्रम संयोजक पूजा जायसवाल एवं डॉ शीतल उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here