सपना सीपी साहू
नित्य संदेश, भोपाल/इंदौर: काव्य रसिक संस्थान (अंतर्राष्ट्रीय संस्था) की मध्य प्रदेश इकाई को संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राम रतन श्रीवास 'राधे राधे' द्वारा प्रतिष्ठित 'अहिल्याबाई होल्कर सम्मान' साहित्यकारों को प्रदान किया गया है। मध्य प्रदेश इकाई की अध्यक्ष डॉ. इंदु जैन 'इंदू' ने बताया कि यह सम्मान हिंदी के प्रोत्साहन और नवोदित कलमकारों को मंच प्रदान करने के उनके प्रयासों की सराहना है। राष्ट्रीय महामंत्री ने पूरी टीम को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment