अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। रविवार को राज्य जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक बहसूमा कस्बा पहुंचे जहां पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला कार्य समिति सदस्य अमित गोयल के प्रतिष्ठान पर व्यापार संघ अध्यक्ष अमन गोयल, अमित गोयल एवं व्यापारियों ने राज्य मंत्री दिनेश खटीक का स्वागत किया।
उसके बाद राज्य जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक बहसूमा कस्बे में हुई आधा दर्जन दुकानों में चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचे और उनके यहां हुई चोरी की घटना की जानकारी ली। व्यापार संघ अध्यक्ष अमन गोयल ने राज्य जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक से कहा कि मुख्य बाजार में आधा दर्जन दुकानों में चोरी हो गई और 14 दिन बाद भी पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई है और न ही चोरों को गिरफ्तार कर पाई है। जिससे व्यापारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जाए।
राज्य जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने मौके पर ही डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी से फोन पर बात की और जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासे करने के लिए कहां। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित गोयल,व्यापार संघ अध्यक्ष अमन गोयल,पूर्व चेयरमैन विनोद चाहल,मंडल अध्यक्ष मवाना पूर्वी राजीव चौधरी, महामंत्री विपुल गोयल, कोषाध्यक्ष पियूष सिंघल, मंत्री राजा रस्तोगी, धर्म जागरण खंड संयोजक ऋषभ गोयल, लकी चौधरी, गौरव राजवंशी,विकास मास्टर आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment