नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के नगला साहू गांव में एक
दिव्यांग व्यक्ति ने जमीनी विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया
है। पीड़ित ने गुरुवार को एसपी देहात अभिजीत सिंह से शिकायत की है। शिकायतकर्ता पर
गैंगस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
दिव्यांग शाहिद हुसैन पुत्र ताहिर हुसैन ने एसपी देहात
को बताया कि उनके पिता ताहिर हसन ने 3 अप्रैल 2023 को गांव के मेहंदी हसन से स्याल
गांव में खसरा नंबर 137 की एक बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर उनका कब्जा था। शाहिद
का आरोप है कि बीते 8 नवंबर को मेहंदी पक्ष के लोगों ने तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी
में उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। जब इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई, तो पुलिस
ने उनके पिता और भाई को शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इसी
विवाद के चलते गुरुवार सुबह जब वह रुकनपुर गांव जा रहा था, तभी अकरम, गुलफाम, अबरार
और असलम पुत्रगण मेहंदी हसन ने उसे रोककर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद
दिव्यांग शाहिद ने एसपी देहात से कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात अभिजीत सिंह ने
पीड़ित को पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि
शिकायतकर्ता दिव्यांग व्यक्ति पर गैंगस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

No comments:
Post a Comment