-हिंदुओं को स्वचालित हथियार खरीदने का अधिकार दिए जाने
की मांग की
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सत्य सनातन रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चहन सिंह
बलियान ने प्रधानमंत्री से इस्लाम पर श्वेत पत्र जारी करने और हिन्दुओं को अमेरिका
की तर्ज पर स्वचालित हथियार खरीदने की अनुमति देने की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले 11 वर्षों में
मुसलमानों को पिछली 70 वर्षों की सरकारों से भी अधिक मजबूत किया है। बलियान ने कहा
कि श्वेत पत्र से यह पता चलना चाहिए कि देश में कितने मुसलमान रहते हैं और कितने मोहम्मद
व कुरान पर विश्वास करते हैं। उन्होंने देश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों और बम
विस्फोटों के लिए मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते
हुए कहा कि वहां आम नागरिकों को स्वचालित हथियार खरीदने की अनुमति है। इसी तर्ज पर
भारत में भी हिन्दुओं को स्वचालित हथियार खरीदने का अधिकार दिया जाना चाहिए और इस संबंध
में कानून भी बनाया जाना चाहिए। बलियान ने आरोप लगाया कि देवबंद दारुल उलूम और दिल्ली
मरकज़ जैसे संगठन आतंकवाद के अड्डे हैं और देश में आतंकवाद फैलाते हैं। उन्होंने कहा
कि ऐसे संगठन केवल भारत में सक्रिय हैं, जबकि अन्य किसी देश में नहीं। उन्होंने इन
संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और इनकी जांच आईबी या सीबीआई से कराने की मांग की।
वोट के लिए मुसलमान को बढ़ावा दे रही भाजपा
उन्होंने कहा कि देश में आए दिन हिन्दुओं की हत्याएं हो
रही हैं, लेकिन सरकार कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। बलियान ने भाजपा पर हिन्दुओं
के वोटों पर सत्ता में आने के बावजूद वोट बैंक की राजनीति में हिन्दुओं को भूलकर
"विधर्मियों" (मुसलमानों) का साथ देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसकी
पूरी जिम्मेदारी भाजपा की है। प्रदर्शन में योगेन्द्र योगी, कार्तिक, नवीन त्यागी,
उज्जवल, हर्ष यादव, अनुज कुमार सिंह, शिवा प्रजापति, निशांत, रितिक और मोहित समेत अन्य
कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment