नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार, मतदाता सूची के पुनरीक्षण
अभियान के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर एसएआर फॉर्म भरवाए गए। यह कार्य तहसील के अंतर्गत
आने वाले हस्तिनापुर एवं किठौर विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।
नगर के मोहल्ला हीरालाल, वार्ड नंबर 19 में बीएलओ विजेंद्र
सिंह और पूजा द्वारा मतदाताओं से संपर्क कर एसएआर फॉर्म भरवाने का कार्य किया गया।
अभियान के दौरान मतदाताओं की गहन जांच-पड़ताल की गई, ताकि मतदान सूची को सटीक और अद्यतन
बनाया जा सके। मोहल्लेवासियों ने भी इस अभियान में पूरी सक्रियता और सहयोग के साथ भाग
लिया। निर्वाचन आयोग का यह अभियान आगामी विधानसभा चुनावों की पारदर्शिता सुनिश्चित
करने के उद्देश्यों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments:
Post a Comment