Breaking

Your Ads Here

Wednesday, November 19, 2025

नशे के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत चर्चा एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. अल्पना (सहायक आचार्या, संगीत विभाग) द्वारा समस्त छात्राओं को नशा मुक्ति संबंधित बातें बताई गईं। उन्हें जागरूक किया कि कैसे युवा पीढ़ी नशीली वस्तुओं के सेवन से बच सकती है और वे खुद अपने परिवार, रिश्तेदारों आदि को कैसे जागरूक करें। प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप द्वारा "नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत" नशे से प्रभावित हो रहे युवा वर्ग को जागरूक करने और उनका मार्गदर्शन करने की आवश्यकता के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में निशा सिंह, महक खान, डॉ. प्रतिमा चौरसिया आदि प्रवक्ता गण उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here