नित्य संदेश ब्यूरो
दौराला। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे
एक अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर
की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित युवक आदेश मित्तल पुत्र
फकीरचन्द को उसके निवास स्थान ग्राम रुहासा से धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध
विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आदेश मित्तल
का एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें संगीन मामले दर्ज हैं। वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार
करने वाली दौराला पुलिस टीम में उप निरीक्षक कौशल किशोर गौतम, हेड कांस्टेबल सादिक
आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment