Breaking

Your Ads Here

Sunday, November 16, 2025

हस्तिनापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, एसआईआर कार्यक्रम का लिया जाएजा


सुपरवाइजर रूपाली वर्मा के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने सस्पेंड करने के दिए आदेश, सम्बंधित नायब तहसीलदार को चेतावनी की गई जारी

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जिलाधिकारी/जिलानिर्वाचन अधिकारी डॉ0 वीके सिंह द्वारा एस०आई०आर०-2025 के अन्तर्गत 45-हस्तिनापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी मवाना, नायब तहसीलदार मवाना मेरठ उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय सठला से सम्बन्धित बूथों के बी०एल०ओ० के कार्य का मौके पर निरीक्षण किया गया, जिसमें बूथ सं० 237, 238, 239, 240, 241, व 242 सम्मिलित हैं। निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित बी०एल०ओ० से अधोहस्ताक्षरी द्वारा कुल वोटर्स कितने है, कितने वोटर्स को गणना प्रपत्र फार्म वितरण किए जा चुके है, कितने वोटर्स से गणना प्रपत्र फार्म वापस आ चुके है एवं कितने फार्म का डिजिटाईजेशन किया जा चुका है. कितने वोटर्स एएसडी लिस्ट में है, के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। बी०एल०ओ० द्वारा अवगत कराया गया कि गणना प्रपत्रों का वितरण का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया है कि गणना प्रपत्र फार्म वापस नहीं आ रहे है अधोहस्ताक्षरी के प्रश्न का बी०एल०ओ० द्वारा सन्तोषजनक उत्तर न मिलने के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा उप जिलाधिकारी मवाना / निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 45-हस्तिनापुर को निर्देशित किया गया कि गणना प्रपत्र फार्म वापसी प्राप्त कराना सुनिश्चित करे, एवं समय से डिजिटाईजेशन का कार्य तत्काल प्रभाव से प्रारम्भ किया जाए। 

निरीक्षण के दौरान मौके पर सुपरवाईजर रूपाली वर्मा अनुपस्थित मिली। उनके द्वारा मा० आयोग के द्वारा सौंपे गए कार्य का न तो कोई पर्यवेक्षण किया गया एवं न ही बी०एल०ओ० को कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया, जिसके कारण निर्धारित अवधि में गणना प्रपत्र वितरण, वापसी, ए०एस०डी० वोटर्स की सूची एवं डिजिटाईजेशन का कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका। अधिकांश उपस्थित ग्रामवासियों एवं मतदाताओं के द्वारा बताया गया कि सुपरवाईजर रूपाली वर्मा काफी कम क्षेत्र में आती है, जिनके कारण एस०आई०आर० जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुआ। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुपरवाइजर रूपाली वर्मा को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश एसडीएम मवाना को दिए तथा संबंधित नायब तहसीलदार को भी चेतावनी जारी की गई। प्राथमिक पाठशाला मवाना खुर्द में मौके पर उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजर से बूथ संख्या 210 व  211 के गणना प्रपत्र वितरण कार्य की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि एसाईआर 2025 के कार्यक्रम को जनपद के संबंधित सभी अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी गण गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें गणना प्रपत्र वितरण एवं अन्य आवश्यक समस्त कार्यवाही निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार सत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर अक्षम्य में होगी।
बूथ संख्या 238 पर बीएलओ गुरुदेव सिंह शिक्षामित्र बूथ पर अनुपस्थित पाए गए जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम मवाना को निर्देशित किया कि वह तत्काल जिला बेसिक शिक्षाअधिकारी मेरठ को कार्रवाई हेतु आख्या प्रेषित करें
इसी क्रम मे जिलाधिकारी द्वारा तहसील कार्यालय मवाना में गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण तथा बीएलओ द्वारा इन गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की तैयारी का निरीक्षण किया गया एसडीएम मवाना को निर्देशित किया गया कि कार्यालय में डिजिटाइजेशन के कार्य हेतु समुचित व्यवस्था करते हुए कार्यवाही करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here