Breaking

Your Ads Here

Sunday, November 16, 2025

पश्चिमांचल डिस्काम के बिजली आशुलेखकों का षष्ठम् वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, राम मूरत वर्मा अध्यक्ष व सत्यवीर सिंह महामंत्री चुने गए


सृष्टि सिंह
नित्य संदेश, मेरठ। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध विद्युत परिषद आशुलेखक संघ की पश्चिमांचल डिस्काम शाखा के आशुलेखकों का षष्ठम् वार्षिक सम्मेलन टीएफसी होटल में सम्पन्न हुआ, जिसका उद्घाटन विद्युत परिषद् आशुलेखक संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष वीके सिंहं कलहंस ने भगवान विश्वकर्मा एवं दत्तोपन्त ठेंगडी के चित्र पर मार्त्यापण करके किया और प्रथम सत्र का शुभारम्भ भारतीय मजदूर संघ के प्रसिद्ध गीत 'मानवता के लिए उषा की किरन जगाने वाले हम्म... के साथ संघ के कोषाध्यक्ष राजेश चन्द्र, संगठन मंत्री शिवाजी तिवारी व मीडिया प्रभारी पीसी श्रीवास्तव ने मन्त्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके कराया।

उद्घाटन सत्र के समय उपस्थित बिजली आशुलेखकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि वी०के० सिंह कलहंस ने कहा कि पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद भी अभी तक कारपोरेशन द्वारा 1970 का रेग्यूलेशन बहाल नहीं किया गया हैं और न ही सभी आशुलेखकों को उनकी नियुक्ति तिथि से आशु० (खण्ड व मण्डल संवर्ग) का पदनाम देते हुए उन्हें 1350-2160 का वेतनमान ही अनुमन्य कराया गया है बल्कि केवल याचीकर्ताओं को 1350-2160 के वेतनमान में वेतन निर्धारण देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली गई है जिसके कारण पुनः अवमानना दायर किया गया है।

संघ के केन्द्रीय संगठन मंत्री शिवाजी तिवारी ने अभियन्ता, अवर अभियन्ता व लेखा संवर्ग की भाँति आशुलेखकों को भी एक डिस्काम से दूसरे डिस्काग में स्थानान्तरण की सुविधा मुहैया कराने की माँग उठाई और इस प्रकरण पर ध्यान न दिये जाने पर शीघ्र आन्दोलन का बिगुल बजाने की घोषणा की। इस सम्मेलन को डिस्काम अध्यक्ष पी०सी० जोशी, महामंत्री राम गूरत वर्मा, विपिन वैश्य, दीपक कुमार भारती, विनीत गुप्ता, सत्यवीर सिंह, श्रवण, चौव सिंह, एवं श्रीमती ऋतु शाक्य एवं श्रीमती लक्ष्मी विवेक सहित तमाम नेताओं ने सम्बोधित किया।

अन्त में चुनाव अधिकारी शिवाजी तिवारी (केन्द्रीय संगठन मंत्री) की देखरेख में पश्चिमांचल कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें निम्न पदाधिकारी / सदस्य कार्यसमिति चुने गयेः-

1.पी०सी० जोशी - संरक्षक व सलाहकार
2.राम मूरत वर्मा - अध्यक्ष
3.श्रीमती लक्ष्मी विवेक - उपाध्यक्ष
4.रतन कुमार निम - उपाध्यक्ष
5.सत्यवीर सिंह - महामंत्री
6.चन्दन सिंह - संयुक्त मंत्री
7.विपिन वैश्य - संयुक्त मंत्री
8.श्रवण कुमार - कोषाध्यक्ष
9.दीपक कुमार भारती - संगठन मंत्री
10.चौब सिंह - मीडिया प्रभारी
11.फातीमा खातून - सदस्य कार्यसमिति
12.निधि रानी - सदस्य कार्यसमिति
13.विनीत गुप्ता - सदस्य कार्यसमिति
14.दिवस कुमार आर्य - सदस्य कार्यसमिति
15.ऋतु शाक्य - सदस्य कार्यसमिति
16.दीपक कुमार - सदस्य कार्यसमिति
17.राजेन्द्र प्रसाद भदोला - विशेष आमंत्री

अन्त में, संघ के केन्द्रीय मीडिया प्रभारी पी० सी० श्रीवास्तव ने पश्चिमांचल डिस्काम की नवगठित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here