नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श्री दिगंबर जैन मंदिर में जिन
सहस्त्रनाम विधान किया गया, जिसमें 108 अर्घ्य चढ़ाए गए। आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर
महाराज के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा श्री
फल अर्पित किया गया। संध्या काल में मंदिर में भव्य दीपकों से सामूहिक आरती की गई।
सभी धार्मिक क्रियाएं मनोज जैन शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के आयोजन
में सुनील कुमार जैन 'प्रवक्ता', अनीता जैन, तनु जैन, मनीष जैन, राहुल जैन तथा अभिषेक
जैन का सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment