Breaking

Your Ads Here

Friday, November 28, 2025

व्यापार बन्धु की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। व्यापार बन्धु बैठक का संयोजन जितेन्द्र कुमार रमन, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर द्वारा कराया गया। 


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डिप्टी सीएमओ, एई, एसआई-कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टीआई-कार्यालय एसपी ट्रैफिक, चीफ इन्जीनियर, विद्युत वितरण निगम, ए०ई०, एम०डी०ए० ए०ई० पी०डब्ल्यू०डी० मेरठ, विभिन्न व्यापार बन्धु एवं व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी जैसे विष्णु दत्त पाराशर, विपुल सिंघल, अकरम गाजी, आशीष चौधरी, सौरभ अग्रवाल एवं नवीन अग्रवाल उपस्थित रहें। बैठक में व्यापार बन्धु से सम्बन्धित कुल 32 समस्याएं शामिल थी। लगभग 09 समस्याओं का निस्तारण व्यापारी हित में कराया गया तथा लम्बित समस्याओं के सम्बन्ध में नगर निगम के अधिकारियों एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान / निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here