नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के मौके
पर निकली एकता यात्रा को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। सदर के अलग-अलग
क्षेत्र से होते हुए यात्रा बेगम पुल पर पहुंची, जहां से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल
हुए। यहां से वह पैदल-पैदल राजकीय इंटर कॉलेज तक चले और यात्रा को संबोधित करने के
बाद उसे संपन्न कराया।
राजकीय इंटर कॉलेज से हुई रवाना राजकीय इंटर कॉलेज से
पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया,
महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में एकता यात्रा शुरू हुई। कैंट विधायक अमित
अग्रवाल की ओर से निकाली गई एकता यात्रा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने
संबोधित किया। इस दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर भी मौजूद रहें। एकता
यात्रा को आरंभ करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बागपत रोड क्षेत्रीय कार्यालय के लिए रवाना
हो गए। राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू हुई एकता यात्रा सोतीगंज, धनेश्वर चौक की छोटी-छोटी
गलियों से होते हुए सदर बाजार, शिव चौक, आबूलेन से बेगमपुल होकर गुजरी। इस दौरान लोगों
ने यात्रा में शामिल लोगों के लिए पीने के पानी जूस की व्यवस्था भी की हुई थी।

No comments:
Post a Comment