-एक माह बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, पीड़ित परिवार ने
जताया खतरा
वसीम अहमद
नित्य संदेश, मुंडाली। सरताज हत्याकांड में एक माह से अधिक समय होने से बावजूद किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोषित पीड़ित परिजन डीआईजी से मिले। सीओ किठौर पर हत्यारोपितों को संरक्षण देने और पुलिस पर सीओ के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। सीओ के ट्रांसफर और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।
क्षेत्र के गांव जसौरा में हुए सरताज हत्याकांड में पुलिस
द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से चलते परिजन डीआईजी कलानिधि नैथानी से मिले।
प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसका भाई सरताज प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। बीते 5
अक्तूबर को गांव का जुल्फिकार पुत्र अजहर उसे आम का बाग दिखाने के बहाने घर से बुलाकर
ले गया। वकील का आरोप है कि जुल्फिकार ने अपने पिता अजहर और साथियों रोहिल, खुर्रम,
फराहीम, फरीद पुत्र जाफर, फिरोज, वकार पुत्र फराहीम, शाहनूर पुत्र खुर्रम के साथ मिलकर
सरताज की हत्या कर दी। 14 अक्तूबर को सरताज का सड़ा-गला शव किठौर और सिंभावली थाने की
सीमा पर हापुड़ के शरीकपुर के जंगल में मिला। शव बरामदगी के बाद परिजनों ने उक्त आरोपियों
को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार
नहीं किया। मृतक सरताज के भाई इमरान ने बताया कि उनके भाई की हत्या को एक माह से अधक
समय हो चुका है, इसके बावजूद पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
सीओ पर हड़काने का आरोप
सीओ किठौर प्रमोद कुमार से शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें
हड़काते हुए कहा कि सभी आरोपी उनके संपर्क में है, जांच होने पर अगर वह दोषी पाए जाते
है गिरफ्तार कर लेंगे। इमरान का आरोप कि चार माह पूर्व उनके चचेरे भाई माहिर की हत्या
रोहिल ने साजिश के तहत उन्हें फंसाने के लिए की थी, उसमें भी पुलिस ने कोई कार्रवाई
नहीं की है।
ये कहना है सीओ का
सीओ किठौर प्रमोद सिंह ने बताया कि उन पर लगाए सभी आरोप
गलत है, पुलिस ने सभी आरोपितों के वारंट प्राप्त कर लिए है, इसके बाद कुर्की की कार्रवाई
प्रारंभ की जाएगी।
ये कहना है एसपी देहात का
एसपी देहात अभिजीत सिंह का कहना है कि जांच जारी है, मृतक
का शव सड़ी गली अवस्था में मिला था, इसको लेकर भी संसय की स्थिति बनी हुई है, इसलिए
स्वजन का डीएनए सैंपल लिया गया, पुष्टी होने के बाद स्थित स्पष्ट हो जाएगी जिसके बाद
अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment