नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय
में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा भूषण एवं राष्ट्रीय
सेवा योजना द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मोनिका चौधरी द्वारा कौमी एकता
सप्ताह मनाया गया।
कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत बुधवार से का नवंबर तक महाविद्यालय
में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों
का आयोजन कराया जाएगा। उद्धाटन प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह द्वारा मां सरस्वती के
समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। प्रो. अंजू सिंह द्वारा सभी को कौमी
एकता की शपथ दिलवाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय
एकता पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान सना, द्वितीय स्थान
अमरीन जहां, तृतीय स्थान इकरा, सांत्वना पुरस्कार इकरा एवं अक्षिता पूनिया ने प्राप्त
किया। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मोनिका
चौधरी द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment