रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सांसद खेल महोत्सव में डीएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने 10 पदक जीते। जेपी एकेडमी मेरठ में 3 से 11 नवंबर तक यह महोत्सव आयोजित किया गया था। छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया। 6 छात्राओं ने कुल 10 पदक अपने नाम किए, जिनमें 8 स्वर्ण गोल्ड, 1 रजत सिल्वर और 1 कांस्य (Bronze) पदक शामिल हैं। डायरेक्ट रविन्द्र चौधरी व प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। कोच रूबी हून को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment