Breaking

Your Ads Here

Saturday, November 15, 2025

आज के बच्चे ही कल के भारत की दिशा तय करेंगे: डॉ. महेश कुमार

 


नित्य संदेश ब्यूरो

सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भारत की दिशा तय करेंगे।


शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारों और नैतिक मूल्यों की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पीईटी मुकुल सिंह एवं मंजू दुबे के निर्देशन में आयोजित रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में अरावली सदन तथा कनिष्ठ वर्ग में नीलगिरी सदन ने विजय प्राप्त की। शाम को विद्यालय में लगे बाल मेले में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी स्टॉल्स के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, संवाद-कौशल और टीमवर्क का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मेले में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम में रश्मि सिंह, प्रतिभा कौशिक, आशीष कुमार, कृष्ण कुमार, पंकज दीक्षित, नीरज खंडूरी, शिल्पा, दीपक बाबूराव, मानव माथुर, सलमान और मांधाता सिंह सहित विद्यालय स्टाफ का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here