Breaking

Your Ads Here

Saturday, November 15, 2025

मेडिकल कॉलेज को मिली डीएनबी पाठ्यक्रम की दो सीट

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के इम्युनोहिमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में डीएनबी (परास्नातक) पाठ्यक्रम में दो सीट एनबीईएमएस बोर्ड भारत सरकार द्वारा आवंटित की गई है।


प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि उक्त विभाग में परास्नातक पाठ्यक्रम की सीट्स आवंटित किए जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। निरंतर प्रयासों  के बाद इस वर्ष एनबीईएमएस बोर्ड ने परास्नातक पाठ्यक्रम के लिए डीएनबी की दो सीट आवंटित की है, जो मेडिकल कॉलेज के लिए एक नयी उपलब्धि है। इम्युनोहिमेटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा सिंह ने बताया कि विभाग में दो डीएनबी सीट आने से विभाग और उन्नति करेगा एवं मरीजों का उपचार करने में बहुत सहायता मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here