अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। थाना क्षेत्र की रामराज चौकी क्षेत्र में सोमवार को बैंकों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।यह अभियान चौकी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह के निर्देश पर चौकी इंचार्ज जगतपाल सिंह ने चौकी क्षेत्र में स्थित बैंकों पर पहुंचे। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा संबंधी विभिन्न जानकारियां ली। चौकी प्रभारी जगतपाल सिंह ने बैंक में लगे सायरन, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा गार्डों की उपलब्धता की जांच की। प्रबंधकों से यह भी पूछा गया कि बैंक में अनावश्यक भीड़ तो नहीं है। चौकी प्रभारी जगतपाल सिंह ने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सभी बैंकों में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड अनिवार्य रूप से होने चाहिए। उन्हें यह भी कहा गया कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या युवक के बैंक में दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
चौकी प्रभारी जगतपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को हथियार लेकर बैंक में प्रवेश न करने दिया जाए।यदि कोई आनाकानी करता है,तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाएं। घंटों चले इस अभियान के दौरान, बैंक आने वाले बाइक सवार लोगों को भी अपने वाहनों की सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी गई।
No comments:
Post a Comment