Breaking

Your Ads Here

Friday, November 28, 2025

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हरवीर पाल का भाजपाइयों ने किया स्वागत



वसीम मलिक 
नित्य संदेश, मेरठ। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज चौहान के नेतृत्व में किसानों मोर्चा के भाजपा पदाधिकारी सभी ने मिलकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया।
 
हरवीर पाल को जिला अध्यक्ष मेरठ बनने पर बधाई दी व सभी ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व को आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। हरवीर पाल ने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात कही। भाजपा पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत कर पार्टी के अभियानों को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की है हम सब मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक रणवीर राणा, जिला उपाध्यक्ष अजय त्यागी,  जिला मंत्री मुकेश शास्त्री, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल कस्तला, सुशील चौहान, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, दयाल त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, पवन शर्मा करनावल, रॉबिन तोमर मुड़ाली, सचिन प्रधान मिर्जापुर, विकास विकल अमित सोम, आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here