साइबर विशेषज्ञों ने किया छात्र छात्राओं को जागरूक
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रक्षापुरम स्थित मोल्डर्स एकेडमी में साइबर अपराध से बचाव के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साइबर विशेषज्ञ कपिल देव वर्मा एवं मौसम सैनी द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि डिजिटल एविडेंस कभी खत्म नही होता है छात्र व छात्राएं कभी भी अपनी फोटो किसी को शेयर ना करें, ऑनलाइन किसी से दोस्ती ना करे, ना हीं वीडियो कॉल पर किसी से बातें करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके साथ फाइनेंशली फ्रॉड हो सकता है साथ ही कोई आपकी फोटो का भी गलत इस्तेमाल कर सकता है अगर आपके साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी हुई है तो आप थाने में सूचित करें या 1030 पर सूचित करें आपके नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।
इस अवसर पर मोल्डर्स एकेडमी से कर्नल टी एम शर्मा एवं सरला शर्मा ने साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान के लिए साइबर विशेषज्ञों का धन्यवाद प्रकट किया , उन्होंने कहा इस तरह के आयोजनों से समाज में जागरूकता आती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा, सुनीता, काजल , नरेंद्र आदि का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment