Breaking

Your Ads Here

Wednesday, November 19, 2025

मेडिकल कॉलेज में किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। 


शुभारंभ प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता द्वारा किया गया। मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डा. योगिता सिंह, डा. आभा गुप्ता, डॉ. संध्या, डॉ. स्नेहलता, डॉ. पंकज, डॉ. विवेक द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। जिरियाट्रिक ओपीडी प्रभारी डॉ. श्वेता शर्मा ने जागृति विहार वरिष्ठ नागरिक समिति के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। शिविर में डॉ. अर्चित जैन, डॉ. अर्चित नारायण, डॉ. उमेश, डॉ. राहुल, डॉ. शिवांक ने वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. प्रवीण ने हड्डी रोग के मरीज डॉ. अक्षिता, डा. अवनीश ने नाक, कान के मरीज, डा. आयुष ने सर्जरी के मरीज एवं डा. गोविंद ने नेत्र रोग, डॉ. शशांक ने हार्मोन रोग का परीक्षण किया। अंजू अनेजा ने आहार संबंधी जानकारी दी। शिविर में 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें नि:शुल्क दवा एवं जांच का लाभ दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here