Breaking

Your Ads Here

Monday, November 24, 2025

प्रतियोगिता में चयनित 478 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में भारतीय संविधान सेवक संघ (पंजी.) एवं काशीराम शोधपीठ संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर संविधान संवाद एवं सम्मान समारोह-2025 कार्यक्रम आयोजित किया गया।


मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र भारद्वाज (विधान परिषद सदस्य), मुख्य वक्ता राजेन्द्र सिंह (सूचना आयुक्त, उप्र सरकार) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक कुमार गुप्ता (प्रधान, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उमरिया (मध्य प्रदेश), अवनीश त्यागी (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा), एमसी शर्मा (सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, मेरठ), अमिता शर्मा (राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता) एवं डा. दिनेश कुमार (निदेशक कांशीराम शोधपीठ संस्थान मेरठ) ने शिरकत की। बतादे कि पिछले तीन माह में विभिन्न स्कूल, कालेजों में लगभग 18,000 से अधिक विद्यार्थियों के बीच संस्था द्वारा संविधान ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई थी। संविधान ज्ञान एवं चित्रकला ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित 478 विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया गया।


इनको किया गया सम्मानित

सामाजिक, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्र में कार्य कर रहे पुष्पा रावत, शालू सिंह, अशोक कुमार, आरती श्रीवास्वत, आचार्य विकास, डा. शिवपाल सिंह, अरूणा कश्यप, अतहर अली, सैययद जमानत अली, सौरभ शर्मा, डा. सरिता चौहान को ‘‘संविधान गौरव रत्न-2025’’ से सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here