Breaking

Your Ads Here

Wednesday, November 12, 2025

300 शिक्षा प्रद पुस्तकों की तीन हैंगिंग लाइब्रेरी स्थापित कराई गई

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। क्लब-60 के शिक्षा सेतु सेवा मिशन द्वारा बुधवार को 300 शिक्षा प्रद पुस्तकों की तीन हैंगिंग लाइब्रेरी स्थापित कराई गई।
             
पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के पी सिंह ने बताया कि अभावग्रस्त विद्यार्थियों हेतु नोएडा की बुक्स फार आल संस्था की हैंगिंग लाइब्रेरी रामापुरम स्थित उर्मिला शिक्षण संस्थान मेरठ, उच्च प्राथमिक विद्यालय, डालमपुर व शालिग्राम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज रासना को प्रदान की गई।कालेज के प्रबंधक प्रदीप त्यागी ने लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए कहा कि ये पुस्तकें मोबाइल फोन पर बच्चों का स्क्रीन टाइम घटा कर पढ़ने में रूचि बढ़ाने के साथ साथ उनकी ज्ञान वृद्धि में सहायक होंगी।इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सहित शिक्षक गण व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here