नित्य संदेश ब्यूरो
हापुड़। धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा विश्व प्रसिद्ध
1857 की जनक्रांति के महानायक धनसिंह कोतवाल को समर्पित जन्मोत्सव सप्ताह कार्यक्रमों
के तहत "क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल मंडलीय दौड़ प्रतियोगिता-2025" का आयोजन
"किसान डिग्री कॉलेज सिंभावली, थाना सिंभावली जनपद हापुड़" में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ तीन बार ओम व गायत्री मंत्र का उच्चारण
एवं संकल्प वचन से किया गया। सभी प्रतिभागियों और उपस्थित सज्जनों ने संकल्प लिया कि
वह धनसिंह कोतवाल जी सहित लगभग 1 करोड़ क्रांतिकारियों की शहादत को नमन करेंगे। मंडलीय
दौड़ प्रतियोगिता चार वर्गों में थी बालिका वर्ग, जूनियर वर्ग, मिडिल वर्ग और सीनियर
वर्ग। दौड़ प्रतियोगिता में "बालिका वर्ग 200 मीटर दौड में प्रथम वंशिका
तंवर, द्वितीय वंशिका अधाना, तृतीय मीना गुर्जर" तथा "*जूनियर वर्ग 200 मीटर
कक्षा 6 से 8 में प्रथम रामराज , द्वितीय अंश शरब, तृतीय निखिल" तथा "मिडिल
वर्ग 400 मीटर दौड़ कक्षा 9 से 12 में प्रथम धीरज, द्वितीय रामराज, तृतीय रणजीत"
तथा *सीनियर वर्ग 800 मीटर में प्रथम आशुतोष, द्वितीय भुपेन्द्र एवं तृतीय स्थान मौ
साहिल" ने प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान
पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मान प्रतीक चिन्ह, धनसिंह कोतवाल जी का चित्र, सम्मान
प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को
प्रतिभागिता सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल
मंडलीय दौड़ प्रतियोगिता के लिए कुल 138 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा
नागर ने कहा कि इस तरह की क्रीडा प्रतियोगिता युवाओं को क्रांतिकारियों को नमन करने
के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्य वक्ता तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि जन्मोत्सव
सप्ताह कार्यक्रमों के द्वारा जम्मू कश्मीर से महाराष्ट्र तक 19 नवंबर से 27 नवंबर
तक क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जी के जन्मोत्सव के माध्यम से एक करोड़ ज्ञात अज्ञात
क्रांतिकारियों को नमन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री उत्तर
प्रदेश सरकार लखीराम नागर ने की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा
नागर, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता धनसिंह कोतवाल के प्रपोत्र एवं चेयरमैन तस्वीर सिंह
चपराना तथा अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डा.कमल मलिक जी, डॉ अशोक कुमार चौधरी स्वतंत्र
इतिहास लेखन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दौड़ प्रतियोगिता में ओलंपियन कोच कैप्टन अमरीश अधाना,
शक्ति सिंह, भानु प्रताप सिंह और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कोच कोशिंदर अधाना
ने क्रीडा प्रतियोगिता में निर्णायक भूमिका निभाकर खेल आयोजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका
अदा की। कार्यक्रम उप संयोजक सुभाष प्रधान चेयरमैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रमुख
समाजसेवी राजबल सिंह एवं प्रधानाचार्य गंगादास सिंह ने कार्यक्रम का संयुक्त रूप से
संचालन किया। कार्यक्रम में चमन सिंह चेयरमैन, धनसिंह कोतवाल महिला शोध समूह की संयोजिका
सुगम सिंह धामा प्रधानाचार्या, प्रधानाचार्य डॉ.जितेंद्र त्यागी, ओमेंद्र कुमार प्रबंधक
इमरान गफूरी, केडी कॉलेज के प्रबंधक संदीप कुमार, महेश आर्य, प्रोफेसर डॉक्टर नीलम
सिंह, हरेंद्र सिंह,मास्टर नरेंद्र सिंह आदि की सराहनीय उपस्थिति रही।

No comments:
Post a Comment