Breaking

Your Ads Here

Friday, October 10, 2025

कथा में महिलाओं को सुनाया गया करवा चौथ का महत्व



-पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखकर मांगी दुआं

नित्य संदेश ब्यूरो 
परीक्षितगढ़। अखिल विद्या समिति के तत्वावधान में डॉ. गजे सिंह भवन में करवा चौथ व्रत कथा का सामूहिक आयोजन किया गया, जिसमें समिति की महिलाओं ने एक साथ कथा का श्रावण किया।

कथा वाचक योगेश नंदनी ने कहा कि इस वृत में भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिससे श्री गणेश प्रसन्न होकर दीर्घायु का वरदान देते है। कहानी के अनुसार, सात बहनों की एक लाडली बहन, जो करवाचौथ का व्रत करती है, चंद्र दर्शन न होने पर बहन भूखी रहती है, भाई यह देख मायूस हो जाते हैं और एक वृक्ष पर छननी में दीप जलाकर कहते है कि चांद निकल गया और बहन वृत खोलती है। समिति की अध्यक्ष पूनम रुहेला ने बताया कि नारी परिषद द्वारा सभी महिलाओं को मिशन शक्ति 5 का कुशल नारी शक्ति सम्मान दिया जाएगा। संचालन टीम तेजस्विनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वाति चौधरी ने किया। इस अवसर पर मोहिनी वर्मा, पारुल वर्मा, चेतना शर्मा, उर्मिला रुहेला, राजेश चौधरी, सोनम त्यागी, भावना रुहेला, रिंकू सिंह, विजेता, बबली, बुलबुल वर्मा, बेबी आदि उपस्थित रही।

महिलाओं ने पूर्ण आस्था के साथ लिया भाग

समाजसेविका आशा शर्मा ने कथा वाचन कर महिलाओं को करवा चौथ का महत्व बताया। कार्यक्रम में श्रद्धापूर्ण आशा, सविता, नैना, डॉली, पद्मा, पवित्रा, छाया, सुमन, नीतू, चारू, रिंकी, पिंकी, सोनी और समस्त कॉलोनी की व्रती महिलाओं ने पूर्ण आस्था के साथ भाग लिया। कथा श्रवण के उपरांत, सभी ने चंद्र दर्शन कर अपने पति की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना की, इसके साथ ही अपना व्रत पूर्ण किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here