Breaking

Your Ads Here

Friday, October 10, 2025

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर पैदल निकले डीआईजी


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शुक्रवार को डीआईजी रेंज ने मेरठ शहर का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मीडिया प्रवक्ता ने बताया कि सर्राफा मार्केट व भीड़ भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त की। सर्राफा दुकानों की सुरक्षा का भी आंकलन किया। सभी अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाली सर्राफा दुकानों के मेन गार्डो को ब्रीफ किया। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के साथ मिशन शक्ति 5.0 अभियान एवं आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत शहर का यह भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सर्राफा मार्केट व भीड़ भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त कर सर्राफा दुकानों की सुरक्षा का आंकलन किया। सर्राफा दुकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं मुख्य गार्डो की ब्रीफिंग करने के लिए सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here