Breaking

Your Ads Here

Monday, October 20, 2025

किसान नेता ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि दी


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। दीपावली के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर ने अनोखी पहल शुरू की। महानगर में लगी सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर उन्होंने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

पवन गुर्जर ने बताया कि सोमवार को उन्होंने बाबा भीमराव अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह, अमर शहीद धन सिंह कोतवाल, सुखदेव, राजगुरु व भगत सिंह की मूर्ति को दूध, गंगाजल से नहलाया। सभी महापुरुषों व अमर शहीदों को माल्यार्पण किया। कहा कि हम सबको इन महापुरुषों के बताए हुए रास्तों पर चलना है। 

बताते हैं कि भगवान श्रीराम के 14 वर्षों बाद अयोध्या आने पर दीपावली मनाई जाती है, इस तरह देश के बहुजनों (दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों) को आजादी देने वाले बाबा भीमराव अंबेडकर के चरणों में नमन किया गया, अंग्रेजों से आजादी दिलाने वाले अमर शहीद धन सिंह कोतवाल के चरणों में नमन किया गया, देश के बड़े किसान नेता चौधरी चरण सिंह के चरणों में नमन किया गया। 

चौधरी चरण सिंह विवि स्थित राजगुरु, सुखदेव व भगत सिंह के चरणों में नमन करते हुए दीपावली का उत्सव मनाया। उन्होंने दीपावली के त्योहार को अपने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने की सीख लेते हुए मनाया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here