Breaking

Your Ads Here

Friday, October 3, 2025

नौचन्दी ग्राउण्ड के मुख्य मार्गो पर स्वागत द्वार बनवाने की मांग


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में उत्तर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य काजी शादाब ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मेरठ के मेला नौचन्दी ग्राउण्ड के मुख्य मार्गो पर स्वागत द्वार बनवाए जाने की मांग की है।

बताया कि मेला नौचन्दी उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध मेला है, मेले में आने जाने के लिए कई रास्ते हैं, लेकिन उन रास्तों पर स्वागत द्वार नहीं है, स्वागत द्वार बनने से मेले की रौनक बढ़ जाएगी। सुझाव है कि मेला क्षेत्र के आने-जाने वाले मुख्य मार्गो पर स्वागत द्वार को स्वतन्त्रता संग्राम के शहीदों के नाम पर बनवाया जाए। मुख्य मार्गों पर सोलर लाइटों की व्यवस्था करायी जाए, जिससे कि मेला अवधि के बाद भी क्षेत्र में अंधेरा ना रहे। चार दिवारी ना होने के कारण मेला अवधि के बाद भी आवारा जानवर क्षेत्र में घूमते रहते हैं, जिसके कारण वहां गन्दगी का माहौल बना रहता है। अनुरोध है कि मेरठ के पर्यटन विभाग, नगर निगम तथा जिला पंचायत के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर स्वागत द्वार और चार दीवारी करा दी जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here