Breaking

Your Ads Here

Friday, October 3, 2025

सीसीएसयू में प्लेसमेंट ड्राइव, 15 छात्रों को मिली नौकरी


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित सर छोटू राम अभियंत्रिकी व तकनीकी संस्थान द्वारा छात्र-छात्राओं को निर्वानराज एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की प्लेसमेंट ड्राइव का अवसर उपलब्ध कराया गया, जिसमें संस्थान के बी. टेक. (केमिकल इंजीनियरिंग) के लगभग 15 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

निर्वानराज एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ई. राजीव चौधरी व उनके साथियों ने छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया, जिसमें कुल 05 छात्र-छात्राओं (राज सिंह, मोहित तिवारी, मिथिलेश चौहान, मनीष चौधरी, उज्जवल कुमार) का केमिकल इंजीनियर ट्रेनी प्रोफाइल के लिए 2.40 लाख प्रति वर्ष के वेतन पर अंतिम रूप से चयन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, डीन टेक्नोलॉजी प्रोफेसर संजय भारद्वाज, संस्थान के निदेशक डॉ. नीरज सिंघल, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. पंकज, पीयूष बत्रा व रंजू अरोड़ा ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here