Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 7, 2025

भारतीय संस्कृति के आदर्श है महर्षि वाल्मीकि: डा. वीके सिंह



-वाल्मीकि चौकर पर डीएम ने किया महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह द्वारा रजबन स्थित वाल्मीकि मंदिर (महर्षि वाल्मीकि चौक) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण के अखण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। सभी जनपदवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामना देते हुए उन्होने कहा कि आपसी सदभाव के साथ मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम को आयोजित करें, जिससे सभी लोगों में सद्भाव और मजबूत हो। कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श प्रासंगिक है, समाज में समानता, शिक्षा, स्वावलंबन और परिश्रम की भावना को बढ़ावा देना ही उनके जीवन की सच्ची साधना है। कहा कि हम सब मिलकर महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के मूल्य और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात् करें तथा समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित एसडीएम, तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

वाल्मीकि ने लिखी अमर कृति
महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के आदर्श है, जिन्होंने रामायण जैसी अमर कृति के माध्यम से मर्यादा, सत्य, करूणा और धर्मपरायणता का जीवन दर्शन प्रस्तुत किया। कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन यह संदेश देता है कि मानव अपनी कर्मनिष्ठा, शिक्षा और आत्मबल के माध्यम से किसी भी स्थिति से उठकर समाज के लिए प्रेरणा बन सकता है। 

मंदिरों में किया जा रहा है रामायण पाठ
उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थल, मन्दिर आदि पर दीप प्रज्जवलन, दीपदान के साथ-साथ अनवरत् 8, 12 अथवा 24 घंटें का वाल्मीकि रामायण का पाठ किया जा रहा है। वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों से आम जनमानस को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here