-शर्मनाक घटना पर आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में हुआ जोरदार विरोध प्रदर्शन
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क पर एकत्र हुए। वहाँ से जिलाधिकारी तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित अधिकारी को सौंपा गया, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की निंदनीय घटना को लेकर तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
अंकुश चौधरी ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का यह प्रयास न केवल देश के सर्वोच्च न्यायिक पद का घोर अपमान है, बल्कि यह भारत के संविधान, न्याय पालिका की स्वतंत्रता और डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा स्थापित संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि यह घटना एक सुनियोजित षड्यंत्र प्रतीत होती है, जिसके पीछे भाजपा सरकार और उसकी मातृ संस्था फरर की गहरी भूमिका है, जो समाज में घृणा और जातिगत वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रही हैं। अंकुश चौधरी ने कहा, ये अब स्पष्ट हो गया है भाजपा की संदिग्ध चुप्पी और खुला संरक्षण ऐसी घटना करने वाले लोगों को है। अंकुश चौधरी ने कहा कि ऐसे में प्रधानमंत्री और सत्ताधारी दल की चुप्पी यह स्पष्ट करती है कि यह हमला किसी आवेश में नहीं, बल्कि सत्ता के संरक्षण में रचा गया षड्यंत्र है। चौधरी ने कहा कि इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ घृणित, जातिसूचक और अमर्यादित टिप्पणियाँ व वीडियो साझा किए जा रहे हैं। कई वीडियो में दलितों के ऐतिहासिक अपमान का मजाक उड़ाया गया है, जो न्याय पालिका की गरिमा और समाज के कमजोर वर्गों के सम्मान पर सीधा प्रहार है।
प्रदर्शन में इनका रहा सहयोग
विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, एससी एसटी पर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भूप सिंह, जिला सचिव सचिन वाल्मीकि, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेम कुमार, गजेंद्र सिंह, सरधना विधानसभा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, तरीकत पवार, मनोज शर्मा, हर्ष वशिष्ठ, यासीन मलिक, अशफाक अंसारी, रंजना तिवारी, फुरकान त्यागी, एसके शर्मा, सलीम मंसूरी, सलमा, कृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment