नित्य संदेश ब्यूरो
सरूरपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल खां कादरी ने हर्रा निवासी हाजी अजीज अहमद को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है।
हाजी अजीज अहमद के राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने की खबर से पूरे हर्रा कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस अवसर पर पार्टी नेता माजिद चौहान, मोहम्मद अली, हाजी मजीद, गुलजार चौहान, परवेज, इमरान आदि ने हाजी अजीज अहमद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके मनोनयन से क्षेत्र के लोगों की आवाज पार्टी के उच्च मंच तक और बुलंद होगी।
No comments:
Post a Comment