Breaking

Your Ads Here

Friday, October 10, 2025

पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिखेड़ा के बाहर 06 अक्टूबर को सुबह सनी उर्फ सचिन को ड्यूटी पर जाते समय चार बदमाशों ने घेर लिया। यह घटना जहारवीर मंदिर के पास हुई, जहां सोनू पुत्र ओपिन ने पिस्तौल दिखाकर सनी का रास्ता रोका।

सोनू, विकास पुत्र विजयपाल, दीपक पुत्र कवरपाल (सभी ग्राम सिखेड़ा निवासी और हिस्ट्रीशीटर, जिन पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं) और एक अज्ञात व्यक्ति ने लोहे की रॉड व धारदार हथियारों से सनी पर जानलेवा हमला किया। बदमाशों ने सनी के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने उनकी जेब से 5,000 रुपये नकद और सोने की चैन भी लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना इंचौली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गंभीर रूप से घायल सनी ने न्याय की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here