Breaking

Your Ads Here

Friday, October 3, 2025

जुमे की नमाज के दौरान नगर में पुलिस रही अलर्ट


नित्य संदेश ब्यूरो 
मवाना। जुमे की नमाज के दौरान एसपी देहात अभिजीत कुमार, शिव मोहन, पंकज कुमार सहित पुलिस बल ने शहर के विभिन्न चौराहों और मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

सभी जगह अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई और थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ निगरानी करते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में जुटे रहे। थाना प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी लगातार नजर रखे हुए थे, ताकि किसी भी आपात स्थिति का समय रहते नियंत्रण किया जा सके। प्रमुख चौराहों और मस्जिदों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अलर्ट मोड बनाए रखा गया, ताकि सार्वजनिक व्यवस्था में कोई बाधा न आए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here