नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। थाना क्षेत्र के ढिकोली रोड स्थित अटोरा रोड निवासी अकबर के लोहे की बुग्गी बनाने वाले गोदाम में देर रात्रि को अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने गोदाम के बाहर खड़ी लोहे की फ्रेमों को चोरी कर लिया, जिनकी कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। चोरी की पूरी वारदात गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद अकबर ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देने के साथ ही चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment