नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। थाना क्षेत्र के मोहल्ला हीरालाल के पास जंगल में विजय पुत्र फूल सिंह की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हुई थी।
सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी मोहल्ला हीरालाल निवासी निर्दोष कुमार (52) की पहचान की गई। 02 अक्टूबर की शाम आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल करते हुए हत्या में प्रयुक्त बलकटी, मोटरसाइकिल और कपड़े बरामद करा दिए। पुलिस जांच में पता चला कि तीन माह पूर्व शराब पीने को लेकर मृतक और आरोपी के बीच झगड़ा हुआ था। रंजिश के चलते 01 अक्टूबर की रात दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने बलकटी से विजय का गला काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment