नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बाल श्रम के उन्मूलन के लिए गठित "जिला टास्क फोर्स" की बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में जनपद में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम-1986 यथासंशोधित 2016 के अन्तर्गत निरीक्षकों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई।
वर्ष 2024-25 में कुल 350 प्रतिष्ठानों एवं वर्ष 2025-26 में 150 प्रतिष्ठानों के विरूद्ध निरीक्षकों द्वारा निरीक्षण की कार्यवाही गई। निरीक्षणों के सापेक्ष अब तक 415 नियोक्ताओं के विरूद्ध चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष के अभियोजन दायर किए गए है तथा शेष के विषय में कार्यवाही प्रचलन में है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर), सहायक श्रमायुक्त, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सीओ, एएचटीयू टीम तथा बाल श्रम उन्मूलन में कार्यरत स्वमं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
No comments:
Post a Comment