Breaking

Your Ads Here

Friday, October 3, 2025

श्रीरामलीला में किया भरत मिलाप का मंचन


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। रामलीला मैदान में भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। पारंपरिक रामलीला के तहत हुए इस प्रसंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रावण वध के बाद भगवान श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य पुष्पक विमान पर सवार होकर अयोध्या के लिए निकले।

यह यात्रा रामलीला मैदान से नगर के हनुमान मंदिर तक पहुंचीं। मार्ग में दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने प्रभु पर पुष्प वर्षा की। लीला मंचन के अनुसार, श्री राम रावण का वध करने के बाद पुष्पक विमान से अयोध्या लौटते समय ऋषि भारद्वाज मुनि के आश्रम में विश्राम करते हैं, वहां से हनुमान को भरत को अपने आगमन की सूचना देने के लिए भेजा जाता है। मिलन के दृश्य को देखकर उपस्थित भक्त जय श्री राम और हर हर महादेव के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। श्री रामलीला समिति के सदस्यों द्वारा चारों भाइयों, माता सीता और पवन पुत्र हनुमान की आरती की गई। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु व नगर वासी देर शाम तक भरत मिलाप देखने के लिए रुके रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here