नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी शुक्रवार को भोला झाल टिकरी रजवाहे पुल पर पहुंचें। मृतक मधुर दीक्षित, जो कि पुल से गिरकर दुर्घटना में मृत्यु हो गई,
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि हम कई बार लगातार जिलाधिकारी, सिंचाई विभाग को इस पुल को चौड़ा करने की मांग कर रहे है, जो कि इसमें वैकल्पिक व्यवस्था से होने की भी संभावना है, उस व्यवस्था से इसे चौड़ा करने और इसकी टूट चुकी दीवार को बनाने की मांग कर चुके, जिसे कई बार किसान दिवस में लिखित रूप में दिया जा चुका है, लेकिन नहीं सुना गया, नतीजा ये हुआ कि शिक्षक मधुर दीक्षित की मृत्यु हो गई, इसके जिम्मेदार जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग है।
मृतक मधुर दीक्षित के परिवारजनों को उचित मुआवजा और जल्द इसे चौड़ा करने और तत्काल दीवार कराने की मांग की। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
No comments:
Post a Comment