Breaking

Your Ads Here

Monday, October 6, 2025

छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन के माध्यम से छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अमरीन रही। संचालन कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी। प्रो. लता कुमार (नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति) ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। 

स्लोगन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में इतिहास विभाग से डॉक्टर राजकुमार तथा डॉक्टर पारुल मलिक रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। उक्त अवसर पर अंग्रेजी विभाग से डॉक्टर रूबी उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here