Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 4, 2025

जागरूकता अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। मिशन शक्ति टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया। अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मिशन शक्ति टीम ने स्कूल, कॉलेज, मंदिर, पंचायत सचिवालय और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया और महिला संबंधी समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। टीम ने स्कूल, बाजार और सार्वजनिक स्थानों, पंचायत सचिवालय पर महिलाओं और बालिकाओं को उनके सम्मान सुरक्षा और स्वालंबन के महत्व से अवगत कराया।

उपनिरीक्षक भावना यादव ने टीम के साथ महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 181, 1090, 1098, 1076, 102 और 108 की जानकारी दी। इसके साथ ही निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही साइबर टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक कोमल चौधरी ने महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी गई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here