Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 1, 2026

नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में सोफिया की खिलाड़ियों का जलवा



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सीआईएससीई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में सोफिया गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ियों का जलवा रहा। इन खिलाड़ियों के दम पर ही उत्तर प्रदेश की अंडर-17 टीम ने नेशनल चैंपियनशिप जीत स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंडर-14 टीम ने सेकंड रनर-अप (कांस्य पदक) प्राप्त किया। 


बता दें कि स्वर्ण पदक विजेता अंडर-17 टीम में सोफिया की 5 खिलाड़ी और कांस्य पदक विजेता अंडर-14 टीम में सोफिया की 3 खिलाड़ी शामिल थीं। सोफिया की इन 8 खिलाड़ियों में तनिष्का सिंह, आयुषी, सौम्या बाना, विधिता, अनन्या सक्सेना, ज़ायरा कौर सेठी, आयाना खान और आरोही शर्मा शामिल हैं। ग्रेटर नोएडा में संपन्न इस चैंपियनशिप के अंडर-17 वर्ग में उत्तर प्रदेश ने क्वार्टर फाइनल में आंध्र प्रदेश को 32-17 से हराया जबकि  सेमीफाइनल में तमिलनाडु की मजबूत टीम के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने 55-46 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल में उत्तर प्रदेश का सामना दिग्गज महाराष्ट्र टीम से हुआ। 


इस मैच में उत्तर प्रदेश ने 47-32 से ऐतिहासिक जीत हासिल की। उधर अंडर-14 वर्ग में उत्तर प्रदेश ने केरल को 32-25 से हराकर कांस्य पदक जीता। मंगलवार को सोफिया गर्ल्स स्कूल में विजेता खिलाड़ियों का स्कूल के ब्रास बैंड द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर सिस्टर मीना, मिर्ज़ा शाहबाज बेग, जूली सिंह, कनिका पीटर, सुपीरियर सिस्टर इसाबेल, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर रीना, प्राइमरी इंचार्ज सिस्टर बिनिता और केजी इंचार्ज सिस्टर उषा मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here