Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 4, 2025

शोभित विवि में हुआ प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय के नाइस स्कूल ऑफ बिज़नेस स्टडीज़ द्वारा बीबीए एवं एमबीए विद्यार्थियों के लिए नवाचार एवं उद्यमिता को करियर के रूप में अपनाने के अवसर विषय पर एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. नवनीश त्यागी (एसोसिएट प्रोफेसर) ने विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर करियर निर्माण की दिशा में प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में नवाचार का अर्थ केवल नई तकनीक विकसित करना नहीं है, बल्कि समाज में मौजूद वास्तविक समस्याओं को नए दृष्टिकोण से हल करना भी है। कार्यशाला की विशेषता कबाड़ीवाला डॉट कॉम पर आधारित एक संवादात्मक विश्लेषण रहा, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने यह समझा कि किस प्रकार सीमित संसाधनों से शुरुआत कर कचरा प्रबंधन जैसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय क्षेत्र में भी एक प्रभावी व्यावसायिक मॉडल स्थापित किया जा सकता है। इससे विद्यार्थियों को यह स्पष्ट हुआ कि नवाचार केवल तकनीकी क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समस्याओं के समाधान के माध्यम से भी स्थायी उद्यमिता विकसित की जा सकती है। कार्यशाला का सफल समन्वयन डॉ. एव्गेनिया झारिकोवा के निर्देशन में हुआ। छात्र संयोजक मनीषा एवं कैल्विन कटारिया ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here